Advertisement

‘राजनांदगांव रियासत का इतिहास‘ पुस्तक का विमोचन

‘राजनांदगांव रियासत का इतिहास‘ पुस्तक का विमोचन

रायपुर// विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास मौली श्री विहार रायपुर में कल शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह की ‘राजनांदगांव रियासत का इतिहास‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में राजनांदगांव रियासत के राजाओं के कार्यकाल, उनका प्रशासन, उनके समय के सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, शिक्षा, साहित्यिक, धार्मिक स्थिति का विस्तृत विवरण दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अध्ययन पब्लिशर्स नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित ‘राजनांदगांव रियासत का इतिहास‘ नामक पुस्तक का विमोचन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ- रमेंद्रनाथ मिश्र भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों, इतिहास में रुचि रखने वालों तथा जनता के लिए काफी उपयोगी होगा। साथ ही राजनांदगांव रियासत में होने वाले राष्ट्रीय आंदोलन का प्रभाव, मील मजदूर आंदोलन और ठाकुर प्यारेलाल सिंह का योगदान, जंगल सत्याग्रह के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय का उल्लेख कया गया है। इस पुस्तक के प्रकाशन पर डॉ. रमन सिंह ने डॉ. शैलेंद्र सिंह को बधाई दी तथा कहा कि इससे राजनांदगांव रियासत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी इतिहास के विद्यार्थियों के साथ-साथ छत्तीसगढ के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर दिग्विजय महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर हिरेंद्र बहादुर ठाकुर भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47