बुधवार, 7 अक्टूबर को मिथुन राशि वालों का नाम प्रमोशन के लिए चर्चा में आ सकता है और किसी संस्था से निमंत्रण मिलने की संभावना है। मकर राशि वालों को दूसरे शहर या देश से जुड़ी नई भूमिका, बड़ी जिम्मेदारी या औपचारिक पहचान मिल सकती है।
तुला राशि वालों को किसी पद के लिए जल्दी कॉल आ सकता है और पुराने संपर्क से नई डील मिल सकती है। सिंह राशि वालों की अथॉरिटी बढ़ने और जिम्मेदारी बदलने के संकेत हैं। मेष राशि के नौकरी तलाश रहे लोगों को सीधे संपर्क से फायदा मिल सकता है। वहीं कुंभ राशि वालों का कोई आइडिया सीनियर स्तर तक पहुंच सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द मैजिशियन किसी रुके हुए काम का रास्ता खुल सकता है। बैंक, बीमा या ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ा अपडेट राहत देगा। खरीदारी करते समय पसंद और बजट के बीच संतुलन बना रहेगा। कारोबार का कोई छोटा लेनदेन आगे बड़े लाभ का संकेत दे सकता है। निजी लक्ष्य को लेकर ऊर्जा बनी रहेगी।
करियर- स्वरोजगार, सेल्स, डिजिटल सर्विस और ट्रेनिंग से जुड़े लोगों के लिए नया रास्ता खुल सकता है। आपकी प्रेजेंटेशन शैली प्रभाव डालेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सीधे संपर्क से फायदा मिल सकता है। छोटा अवसर आगे बड़ी संभावना बन सकता है। लव- लंबे समय से अटकी कोई बात सीधे सामने आ सकती है। सिंगल लोगों की काम या सोशल नेटवर्क के जरिये किसी रोचक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आकर्षण के साथ रिश्ते के भविष्य पर गंभीर बातचीत भी संभव है। हेल्थ- ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में जलन हो सकती है। विचारों की तेजी मानसिक थकान बढ़ा सकती है। हल्की वॉक और पर्याप्त आराम लें। लकी कलर- कोबाल्ट ब्लू, लकी नंबर- 8

वृषभ – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स घर की सुविधा से जुड़ा व्यावहारिक फैसला लिया जा सकता है। फर्नीचर, किचन उपकरण या वाहन खरीदने पर विचार होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी नया विकल्प दे सकती है। खर्च बढ़ेगा, लेकिन उपयोगी चीजों पर होगा। पुराने सामान को बेचने या बदलने से बचत हो सकती है।
करियर- बैंकिंग, फाइनेंस, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, फूड बिजनेस और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों को स्थिर प्रगति मिल सकती है। खर्च और मुनाफे का नया हिसाब करना होगा। नौकरी में सुविधा या जिम्मेदारी से जुड़ा अपडेट मिल सकता है। लव- रिश्ते में सुरक्षा और भरोसा बढ़ेगा। सिंगल लोग अपने परिचित दायरे में किसी जिम्मेदार व्यक्ति को नए नजरिए से देख सकते हैं। पार्टनर की छोटी-छोटी केयर ज्यादा असर करेगी। हेल्थ- भोजन के बाद सुस्ती हो सकती है। मानसिक रूप से स्थिरता रहेगी, लेकिन एक जैसी दिनचर्या से ऊब महसूस हो सकती है। लकी कलर- लाइट पिंक, लकी नंबर- 4

मिथुन – द सन कोई अच्छी खबर आत्मविश्वास बढ़ा सकती है। परीक्षा, प्रेजेंटेशन, प्रतियोगिता या सार्वजनिक काम का नतीजा उत्साहजनक रहेगा। सोशल सर्कल में आपकी चर्चा बढ़ सकती है। किसी रिफंड या अतिरिक्त पेमेंट से आर्थिक राहत मिल सकती है। छोटा सेलिब्रेशन भी संभव है।
करियर- टीचिंग, मीडिया, पब्लिशिंग, ट्रेनिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को खास पहचान मिल सकती है। किसी रिपोर्ट या प्रेजेंटेशन की खुलकर तारीफ होगी। प्रमोशन के लिए आपका नाम चर्चा में आ सकता है। किसी संस्था से निमंत्रण मिलने की संभावना है। प्रोफेशनल विजिबिलिटी बढ़ेगी। लव- रिश्ते में उत्साह और खुशी रहेगी। सिंगल लोगों की किसी सोशल इवेंट में आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर आपके प्रयासों की तारीफ करेगा। साथ में घूमने या खास अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा। हेल्थ- ऊर्जा अच्छी रहेगी। ज्यादा सक्रियता से पैरों में खिंचाव हो सकता है। धूप या गर्म माहौल में सिर भारी महसूस हो सकता है। लकी कलर- गोल्डन येलो, लकी नंबर- 1

कर्क – द मून ऑनलाइन बुकिंग, यात्रा योजना या किसी प्रशासनिक काम में छोटी उलझन आ सकती है। अस्पष्ट मैसेज को लेकर बेवजह चिंता हो सकती है। किसी पेमेंट की पुष्टि देर से मिलेगी। जरूरी दस्तावेज दोबारा जांचना बेहतर होगा। जल्द निष्कर्ष निकालने से बचें।
करियर- रिसर्च, राइटिंग, कंसल्टिंग, साइकोलॉजी और बैक-एंड सर्विस से जुड़े लोगों को छोटी जानकारियों पर ध्यान देना होगा। आधिकारिक मेल का इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफिस में बदलाव की चर्चा अभी अनौपचारिक रहेगी। गोपनीय जानकारी संभालकर रखें। लव- पार्टनर अपनी चिंता खुलकर न बताए तो गलत अर्थ न निकालें। पुराने अनुभवों के कारण असुरक्षा महसूस हो सकती है। रिश्ते को थोड़ा समय दें। स्थिति धीरे-धीरे साफ होगी। हेल्थ- नींद के समय में बदलाव हो सकता है। अनियमित भोजन से पेट में परेशानी हो सकती है। रात में मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। लकी कलर- आइवरी, लकी नंबर- 2

सिंह – द एम्परर प्रॉपर्टी, ऑफिस या परिवार की व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला सामने आ सकता है। खर्चों की समीक्षा से गैरजरूरी भुगतान रोका जा सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से औपचारिक मुलाकात हो सकती है। दिन में अनुशासन और स्पष्ट प्राथमिकताएं जरूरी रहेंगी।
करियर- एडमिनिस्ट्रेशन, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, कानून और संस्थागत मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की अथॉरिटी बढ़ सकती है। किसी विभाग की निगरानी आपको सौंपी जा सकती है। नौकरी में पद या जिम्मेदारी बदलने की चर्चा संभव है। फैसले लेने की क्षमता आपकी ताकत बनेगी। लव- रिश्ते में स्वतंत्रता और नियंत्रण के बीच संतुलन जरूरी होगा। पार्टनर चाहेगा कि उसकी राय को भी बराबर महत्व मिले। ज्यादा नियंत्रण भावनात्मक दूरी बढ़ा सकता है। हेल्थ- हर चीज अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश मानसिक थकान बढ़ा सकती है। हल्का चिड़चिड़ापन रह सकता है। काम के बीच ब्रेक लेते रहें। लकी कलर- नेवी ब्लू, लकी नंबर- 7

कन्या – ऐट ऑफ पेंटाकल्स किसी स्किल को बेहतर करने या अधूरा काम पूरा करने पर फोकस रहेगा। पुराने कागज व्यवस्थित करते समय उपयोगी जानकारी मिल सकती है। छोटी-छोटी कोशिशें अच्छे नतीजे देंगी। दिन काफी प्रोडक्टिव रहेगा।
करियर- एडिटिंग, लैब, टेक्निकल सर्विस, अकाउंटिंग, डिजाइन और क्वालिटी कंट्रोल से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। किसी स्किल ट्रेनिंग या सर्टिफिकेट का फायदा मिलेगा। नौकरी में सीखने वाला असाइनमेंट मिल सकता है। आपकी बारीकी सीनियर का ध्यान खींचेगी। लव- रिश्ते में छोटी कोशिशें बड़ा असर डालेंगी। नया रिश्ता धीरे आगे बढ़ेगा, लेकिन भरोसा मजबूत होगा। बड़े वादों के बजाय नियमित व्यवहार ज्यादा मायने रखेगा। हेल्थ- लंबे समय एक ही काम करने से मांसपेशियों में तनाव हो सकता है। काम में डूबकर ब्रेक न भूलें। भोजन का समय नियमित रखें। लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 7

तुला – द व्हील ऑफ फॉर्च्यून दिन की योजना कई बार बदल सकती है। किसी मुलाकात की तारीख अचानक बदल सकती है। ऑनलाइन ऑर्डर या रिफंड से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में छोटा लेकिन सुखद बदलाव होगा। बदलती परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना फायदेमंद रहेगा।
करियर- टूरिज्म, इवेंट, मीडिया, लॉजिस्टिक्स और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कामों में तेजी रहेगी। किसी पद के लिए जल्दी कॉल मिल सकता है। कारोबारी बाजार की बदलती मांग के अनुसार योजना बदलेंगे। पुराना संपर्क नई डील लेकर वापस आ सकता है। लव- रिश्ते में अचानक अच्छा मोड़ आ सकता है। बदला हुआ सोशल प्लान सुखद मुलाकात करा सकता है। पार्टनर अचानक बाहर जाने या कुछ नया करने का सुझाव दे सकता है। हेल्थ- दिनचर्या बदलने से शरीर की लय थोड़ी प्रभावित हो सकती है। दिन के अंत में शांत रूटीन रखें। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 8

वृश्चिक – किंग ऑफ कप्स किसी दोस्त या परिचित की निजी समस्या में आपकी समझदारी काम आएगी। सामाजिक स्तर पर भावनात्मक बातचीत महत्वपूर्ण हो सकती है। पुराना परिचय फिर सक्रिय हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से पहले सावधानी रखें। निजी चिंता धीरे-धीरे कम होगी।
करियर- ह्यूमन रिसोर्स, मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन, कंसल्टिंग, साइकोलॉजी और सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को संवेदनशील जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी विवाद को शांत कराने की जिम्मेदारी आपके पास आएगी। व्यवहार-कुशलता से प्रोफेशनल पहचान बढ़ेगी। लव- रिश्ते में भावनात्मक परिपक्वता महत्वपूर्ण रहेगी। पुराने भावनात्मक मुद्दे पर इस बार बिना बहस के बात हो सकती है। पार्टनर आपको समझने की कोशिश करेगा। रिश्ते में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। हेल्थ- थकान बढ़ सकती है। शांत माहौल में कुछ समय अकेले रहना उपयोगी रहेगा। भावनाओं को दबाने के बजाय सही तरीके से व्यक्त करें। लकी कलर- मस्टर्ड येलो, लकी नंबर- 3

धनु – द फूल अचानक बाहर जाने या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है। नई जगह या अनजान कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। कोई अनजान नंबर भविष्य में उपयोगी संपर्क साबित हो सकता है। पुराने तरीके से अलग कुछ करने का मन होगा।
करियर- टूरिज्म, स्पोर्ट्स, ट्रैवल, डिजिटल मीडिया, ट्रेनिंग और स्वतंत्र कारोबार से जुड़े लोगों को नया अनुभव मिलेगा। किसी नए शहर या विभाग का विकल्प सामने आ सकता है। नौकरी बदलने वाले नई तरह की भूमिका पर विचार कर सकते हैं। सोच-समझकर लिया जोखिम फायदेमंद होगा। लव- रिश्ते में सहजता और रोमांच बढ़ेगा। पार्टनर अचानक घूमने या बाहर खाने का सुझाव दे सकता है। सिंगल लोगों के लिए भी नया अनुभव संभव है। लापरवाही से बचें। हेल्थ- पैरों या पिंडलियों में खिंचाव हो सकता है। भोजन का समय बिगड़ने से पेट प्रभावित हो सकता है। लकी कलर- सी ग्रीन, लकी नंबर- 5

मकर – द वर्ल्ड घर में नई सुविधा या यात्रा की योजना पर चर्चा हो सकती है। दूर शहर से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया, सर्टिफिकेट या दस्तावेज का काम पूरा हो सकता है। पुरानी मेहनत का स्पष्ट नतीजा मिलेगा। अब अगला लक्ष्य तय करने का समय होगा।
करियर- इंटरनेशनल बिजनेस, एजुकेशन, मैनेजमेंट, टेक्निकल ऑपरेशन और बड़े संस्थानों से जुड़े लोगों को खास अवसर मिल सकते हैं। किसी लंबी प्रक्रिया का अंतिम नतीजा मिल सकता है। दूसरे शहर या देश से जुड़ी भूमिका सामने आ सकती है। नौकरी में नई लोकेशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। काम को औपचारिक पहचान मिल सकती है। लव- रिश्ते में परिपक्वता और स्थिरता आएगी। सिंगल लोगों की ऐसी मुलाकात हो सकती है जो धीरे-धीरे गंभीर रिश्ते में बदले। दूर रहने वाले पार्टनर से मुलाकात संभव है। हेल्थ- चिंता कम होने से मन स्थिर रहेगा। यात्रा के दौरान भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। ज्यादा व्यस्तता से बचें। लकी कलर- रोज गोल्ड, लकी नंबर- 6

कुंभ – द स्टार पुराने सपने को लेकर फिर उम्मीद जाग सकती है। सोशल नेटवर्क पर उपयोगी संपर्क मिलेगा। टेक्नोलॉजी, शिक्षा या व्यक्तिगत विकास से जुड़ी जानकारी आकर्षित करेगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है। दूर से मैसेज या निमंत्रण आ सकता है।
करियर- टेक्नोलॉजी, रिसर्च, एजुकेशन, सोशल इनोवेशन और डिजिटल क्रिएटिव फील्ड में अच्छे मौके बन सकते हैं। आपका कोई आइडिया सीनियर स्तर तक पहुंच सकता है। नौकरी में ज्यादा क्रिएटिव स्वतंत्रता वाली भूमिका मिल सकती है। दूर की संस्था से संपर्क बन सकता है। लव- रिश्ते में उम्मीद और भावनात्मक राहत मिलेगी। पुराने तनाव कम होंगे। पार्टनर आपके निजी सपनों को गंभीरता से लेगा। लंबे समय से सिंगल लोगों को किसी सहज स्वभाव वाले व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। हेल्थ- खुली हवा और प्राकृतिक रोशनी मन को बेहतर बनाएगी। क्रिएटिव गतिविधियां मानसिक ऊर्जा संतुलित रखेंगी। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर– 1

मीन – टेन ऑफ कप्स पारिवारिक मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम या खास अवसर की तैयारी हो सकती है। लंबे समय बाद परिचित लोगों से मिलना सुखद रहेगा। रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में अपनापन और खुशी का माहौल रहेगा।
करियर- शिक्षा, सामाजिक सेवा, हॉस्पिटैलिटी, पारिवारिक कारोबार और क्रिएटिव फील्ड में संतोषजनक प्रगति मिल सकती है। किसी संस्थागत कार्यक्रम में आपकी भूमिका की तारीफ होगी। सामूहिक आयोजन से नया प्रोफेशनल संपर्क भी बन सकता है। काम और निजी जीवन का संतुलन बेहतर होगा। लव- रिश्ते में अपनापन और स्थिर खुशी रहेगी। सिंगल लोगों की किसी समारोह में गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार की स्वीकृति वाला रिश्ता बनने की संभावना बढ़ेगी। हेल्थ- ज्यादा स्वादिष्ट या भारी भोजन से सुस्ती हो सकती है। संतुलित खानपान और आराम रखें। लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9
















