Advertisement

नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 जुलाई 2024 के सफल आयोजन हेतु पुलिस अधिकारी की बैठक

नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 जुलाई 2024 के सफल आयोजन हेतु पुलिस अधिकारी की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा //नालसा नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा मार्गदशंन एवं निर्देशानुसार कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा ए.डी.आर. भवन में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में नेशनल लोक अदालत के समंस/नोटिस जो माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किया जा रहा है की समय पूर्व तामिली किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में नेहा वर्मा, एडिशनल एस.पी., मनोज राठौर यातायात प्रभारी, एस.एच.ओ. कोतवाली एवं गोवर्धन मांझी उप निरीक्षक, सिविल लाईन रामपुर कोरबा उपस्थित हुये। पुलिस अधिकारी के द्वारा नेशनल लोक अदालत के समंस/नोटिस को समय पूर्व तामिली किये जाने का आवश्वासन दिया गया।
कु. डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा दिनंाक 13 जुलाई 2024 नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुये कहा गया कि जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते है वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा बताया गया है कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले मामले जिनमें कोर्ट फीस चस्पा है उन प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से निराकरण होता है उक्त प्रकरणों में कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान है, साथ ही लोक अदालत में निराकरण होने वाले प्रकरणों में किसी भी न्यायालय में अपील स्वीकार्य नहीं होती। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा दूरभाष 07759-228939, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा दूरभाष नंबर 07815-250833, तालुका विधिक सेवा समिति पाली दूरभाष नंबर 07816-232037,तालुका विधिक सेवा समिति करतला दूरभाष नंबर 07759-279833 कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57