Advertisement

एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत रोपा स्कूली बच्चों ने पौधा

स्व सहायता समूह की महिलाओ ने तालाब किनारे लगाए पौधे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर चांपा/कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आज बम्हनीडीह ग्राम पंचायत सोनाईडीह स्कूल में नारी शक्ति से जलशक्ति अभियान के अंर्तगत स्कूल प्रांगण एवं खेल मैदान में जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों,कर्मचारियों, एवं स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा एक पौधा माँ के नाम पौधारोपण किया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने अभियान में शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्राम देवरी में जागृति महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मंडल तालाब किनारे मेड पर खाली पड़े जमीन पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। समूह की महिलाओ ने अपने घर की बाड़ी मे नर्सरी बनाकर पौधा तैयार किया। इनके द्वारा नीम 06 नग, आम 50 नग, करंज 20 नग, पीपल 05 नग, बरगद 05 नग, अर्जुन 10 नग, इस तरह कुल 96 पौधा लगाया गया। इस कार्य मे समूह के सदस्यगण अमीना देवी, इंदल बाई,शांति बाई,राम बाई, साहिन बाई,सीता बाई, विमला, गीता, राजकुमारी, श्यामता, शकुंतला, काजल करियारे सहित ग्रामीण शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47