Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश पर प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश पर प्रतिबंध

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

धमतरी/ छत्तीसगढ़ विधानसभा की षष्ठम विधानसभा का तृतीय सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक किया गया है। विधानसभा तृतीय सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिंबध रहेगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने इस दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल, सूचना, अशासकीय संकल्प आदि के त्वरित निराकरण के लिए अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाईल नंबर 077460-39013 है। साथ ही कलेक्टोरेट स्थित अधीक्षक राजस्व कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722-232592 है। इस कक्ष में अवकाश के दिनों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी कर्मचारी उनकी अनुमति के बगैर अवकाश पर एवं मुख्यालय से बाहर नहीं रहेंगे।
नियंत्रण कक्ष में 6 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 श्रीमती इंद्राणी साहू, श्रीमती सरोज साहू और भृत्य श्रीमती उमा देवी नेताम की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 7 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 हरीश ध्रुव, सुरेश कुमार गोस्वामी, भृत्य सूरज देवदास, 13 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 घनश्याम साहू, सहायक ग्रेड 3 गेमेन्द्र कुमार बनपाल, भृत्य चमर सिंह, 14 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 श्रीमती पूर्णिमा यादव, कम्पयूटर ऑपरेटर सुश्री प्रियंका जाधव, भृत्य श्रीमती देवकी, 17 जुलाई को कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रीमती गोदावरी, स्टेनो टायपिस्ट श्रीमती सरिता साहू, भृत्य श्रीमती लोकेश्वरी, 20 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 दशरथ साहू, सहायक ग्रेड 3 मनीष साहू , भृत्य सुरेन्द्र यादव तथा 21 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 श्रीमती सीमा ध्रुव, सुश्री वर्षा आवड़े और भृत्य सुश्री दुर्गेश्वरी की ड्यूटी लगाई गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57