Advertisement

प्रयास एवं एकलव्य विद्यालय में कक्षा 09वीं व 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित

प्रयास एवं एकलव्य विद्यालय में कक्षा 09वीं व 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित

नाम व रोल नंबर में विसंगति की सुधार हेतु अभ्यावेदन आमंत्रित

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोरबा /प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत क्रमशः कक्षा 09वीं एवं कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in में अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही इसका मेरिट चयन सूची अलग से प्रसारित की जाएगी। जारी परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर में किसी प्रकार की विसंगति होने पर विद्यार्थी प्रयास विद्यालय की ई-मेल आईडी prayas.ctd@gmail.com में 12 जुलाई 2024 शाम 05 बजे तक अभ्यावेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार एकलव्य विद्यालय हेतु ई-मेल आईडी abhyavedan.emrs.adm@gmail.com में 14 जुलाई 2024 रात 11ः59 बजे तक अभ्यावेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05