Advertisement

पेड़ को जीवित रखने के संकल्प के साथ करें पौधरोपणः कलेक्टर सुश्री गांधी

पेड़ को जीवित रखने के संकल्प के साथ करें पौधरोपणः कलेक्टर सुश्री गांधी

धमतरी/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की अपील लोगों से की है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश सहित जिले में भी वृहद पौधरोपण किया जा रहा है। इसके तहत धमतरी शहर के नेहरू गार्डन से महावृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव सहित जनप्रतिनिधि नगरनिगम महापौर विजय देवांगन, अनुराग मसीह, नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, श्रीमती श्यामा साहू, श्रीमती सरिता दोशी, श्रीमती ममता शर्मा, नीलू पवार सहित रक्तदान ग्रुप, लायंस क्लब, एजुकेशन सेवा संस्था, फ्रीडम फिजिकल, रेडक्रॉस, जननी सेवा संस्था इत्यादि के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोगों ने ’एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाया।
नगरपालिक निगम धमतरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अशोक पौधा का रोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का उतना ही महत्व है जितना मानव जीवन का। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को प्रकृति के बीच जीवन-यापन की परंपरा का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही हमें पेड़ों की रक्षा वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने बच्चों की करते हैं। किसी भी पेड़ लगाने से ज्यादा उसको जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि महावृक्षारोपण अभियान की शुरूआत आज धमतरी विधानसभा से की गई है। वहीं 10 जुलाई को कुरूद और 11 जुलाई को सिहावा विधानसभा में वृक्षारोपण किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री गांधी ने बताया कि धरती का श्रृंगार करने के लिए जिले में कुल 11 लाख 23 हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया जाएगा।
नगरनिगम महापौर विजय देवांगन ने कहा कि मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का सिलसिला पूरे देश में चलाया जा रहा है। हम सब इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मना रहे है। गांव-गांव में भी सभी परिवार इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। डॉ.सरिता दोशी ने कहा कि मानव जीवन के लिए एक पेड़ लगाना बहुत ही महान काम है। एक पेड़ मां के समान है। जैसे मां अपने बच्चों को सजाती एवं संवारती है, भोजन कराती है, ठीक उसी तरह एक पेड़ हमें फल एवं शुद्ध हवा देता है। श्री एल.के.साहू ने कहा कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है। इसे सहेजकर रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हम सब एकजुट होकर पर्यावरण के सुधार के लिए ऐसा प्रयास करें कि धमतरी जिला वृक्षारोपण अभियान की सार्थकता सिद्ध कर सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महापौर श्री विजय देवांगन ने पौध वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी

आज आयोजित महावृक्षारोपण कार्यक्रम में नगरनिगम महापौर विजय देवांगन ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि पौधा रोपण को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग द्वारा पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस वाहन के जरिए लक्षित वृक्षारोपण स्थल पर पौधों को पहुंचाया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57