ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

ईरान, तुर्की के नेताओं से बातचीत करने के लिए पुतिन तेहरान रवाना

ईरान, तुर्की के नेताओं से बातचीत करने के लिए पुतिन तेहरान रवाना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

तेहरान, 19 जुलाई (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंगलवार से शुरू होने वाली ईरान यात्रा का मकसद क्षेत्रीय दिग्गजों के साथ संबंधों को गहरा करना है।

पुतिन ऐसे समय में ईरान की यात्रा कर रहे हैं, जब अमेरिका तथा यूरोप, यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को लेकर उसके विरुद्ध लामबंद हैं।

पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ सीरिया में संघर्ष और वैश्विक खाद्य संकट को कम करने के लिए यूक्रेन से अनाज के निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रस्ताव सहित क्षेत्र के समक्ष मौजूद विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यूक्रेन में जारी युद्ध और पश्चिमी देशों के बढ़ते प्रतिबंधों के बीच पुतिन ईरान के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि ईरान पर भी अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं।

पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूशाकोव ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ईरान को ‘‘ रूस का एक महत्वपूर्ण साझेदार’’ करार देते हुए कहा था कि दोनों देशों ने ‘‘अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के एक नए स्तर पर ले जाने की इच्छा’’ जाहिर की है।

पुतिन अपनी ईरान की पांचवी यात्रा पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खमनेई से भी मुलाकात करेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!