Advertisement

कलेक्टर ने पदक प्राप्त खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कलेक्टर ने पदक प्राप्त खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा// कलेक्टर अजीत वसंत ने वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में कोरबा जिले के पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि 10-10 हजार रूपए का बैंक ड्राफ्ट प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा उपस्थित थे।
पदक प्राप्त खिलाड़ी समीर कुमार कंवर पिता गुरूवार सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी कोरबा को कराटे 50 किलोग्राम वर्ग, सुरभि लाठिया पिता शांति लाल लाठिया संस्कार भारती हाईस्कूल डिंगापुर को नेटबॉल 14 वर्ष, रूचि विश्वकर्मा पिता श्री कृष्णा विश्वकर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर को नेटबॉल 17 वर्ष में, पार्थ श्रीवास्तव पिता श्री राजेश श्रीवास्तव न्यू ऐरा प्रोगेसिव स्कूल रामपुर को तैराकी 200 मीटर तथा 400 मीटर को प्रोत्साहन राशि का बैंक ड्राफ्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी के. आर. टण्डन, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक अनुप राय, अजय दुबे, सुमित सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सुरेश द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57