Advertisement

न्यायाधिपति श्री भादुड़ी ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के विभिन्न शाखाओं सहित पूरे न्यायालय परिसर का किया अवलोकन

न्यायाधिपति भादुड़ी ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के विभिन्न शाखाओं सहित पूरे न्यायालय परिसर का किया अवलोकन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा// छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी ने जिला सत्र न्यायालय परिसर विभिन्न कोर्ट एवं शाखाओं का अवलोकन कर कार्या की जानकारी ली। उन्होंने सभी शाखा प्रमुखों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
न्यायाधिपति श्री भादुड़ी ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कुटुम्ब न्यायालय, श्रम न्यायालय सहित अन्य कोर्ट रूम, लेखा अनुभाग, प्रतिलिपि अनुभाग, ज्यूडिशियल सर्विस सेंटर सहित पूरे कोर्ट परिसर का अवलोकन किया। शाखा प्रमुखों से उनके प्रभार की जानकारी लेते हुए प्राप्त दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र साहू सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित थे।
आमजनों को दी जा रही स्वास्थ्य लाभ का किया अवलोकन
श्री भादुड़ी ने नेशनल लोक अदालत के दौरान कोर्ट परिसर में आमजनों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने हेतु लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आमजनों को दी जाने वाली स्वास्थ्य जांच की विस्तृत जानकारी लेते हुए लोगों को लाभ पहुचाने के निर्देश दिए।
आमजनों को पर्यावरण सरंक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण का किया आग्रहः-
इस दौरान न्यायाधिपति गौतम भादुड़ी सहित अन्य न्यायाधीशों ने जिला सत्र न्यायालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजनों से वातारवण को हरा भरा बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57