Advertisement

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा/ संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 में आयोजित होने वाले सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु जिले के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से कुल 185 सीटों पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 30 प्रतिशत व ओबीसी के 20 प्रतिशत छात्र चयनित होंगे। साथ ही प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। यह कोचिंग नई दिल्ली में आयोजित होगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के इच्छुक आवेदक आगामी 05 अगस्त 2024 रात्रि 12 बजे तक विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in अथवा https://hmstribal.cg.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु भी उक्त वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। नवीन 135 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन शासन से वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के अधीन होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57