छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

संकुल कन्या विश्रामपुर में स्टॉप डायरिया कैंपेन के तहत किया गया हाथ धुलाई प्रक्रिया का प्रदर्शन!

संकुल कन्या विश्रामपुर में स्टॉप डायरिया कैंपेन के तहत किया गया हाथ धुलाई प्रक्रिया का प्रदर्शन!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय के तत्वावधान में जिला कलेक्टर सूरजपुर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री आर एस सिह के मार्गदर्शन में बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से “स्टॉप डायरिया कैम्पेन-2024 “का आयोजन जिले में दिनांक 01 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक किया जाना है। जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी संस्थाओं में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजे स्कूल प्रांगण में सभी स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच हाथ धोने की प्रक्रिया का प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग से समन्वय से किया जाना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिसकी शुरुआत संकुल कन्या विश्रामपुर के प्राथमिक शाला कन्या शिवनंदनपुर से की गई जिसमें विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को संकुल समन्वयक गौरी शंकर पांडेय की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीलिमा दास और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सुनील पाटकर के द्वारा बच्चों को हाथ धुलाई के सभी 6 स्टेप बताए गए तथा डायरिया से होने वाले नुकसान से कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में भी जानकारी दी गई तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिका मनीषा लकड़ा द्वारा बच्चों को पुनः उन छह स्टेप के बारे में बताया गया और रिवाइज भी कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठक का दयामणी लकड़ा और शिक्षिका संजू उपस्थिति रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!