Advertisement

कलेक्ट्रेट में 04 अभ्यर्थियों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

कलेक्ट्रेट में 04 अभ्यर्थियों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोरबा // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में जारी नई गाइड लाइन के परिपालन में कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में शासकीय सेवकों की असामयिक मृत्यु होने पर उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को सहायक ग्रेड-तीन के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है।
इसी कड़ी में कलेक्टर द्वारा जिला कार्यालय में 04 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सहायक ग्रेड-3 के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत जसलोक पिता स्व. डॉ.छत्तरसिंह कंवर, ग्राम बिरवट जिला कोरबा, श्री देवआशिष कैवर्त पिता स्व. बेदराम कवर्त, ग्राम तिलकेजा जिला कोरबा, अविनाश कांत लकड़ा माता स्व.औरेलिया लकड़ा पिता काश्मिर लकड़ा ग्रीन गार्डन कॉलोनी बिलासपुर और ईश्वर सिंह कंवर पिता स्व. पीला दाउ कंवर ग्राम ढोढातराई जिला कोरबा को सहायक ग्रेड-तीन के पद पर नियुक्त कर कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05