
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लमगांव द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार के दिन जेरियाट्रिक हेल्थ कैम्प का हुआ !आयोजन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लमगांव द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार के दिन जेरियाट्रिक हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन!
अम्बिकापुर / भारत सरकार आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर लमगांव द्वारा संचालक आयुष के आदेशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशि बाला जायसवाल के निर्देशन में
सोमवार को लमगांव साप्ताहिक बाजार के दिन जेरियाट्रिक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी द्वारा डॉ. एस.के. मंदिलवार ने बताया कि शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के 70 मरीजों का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई।इस दौरान वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन, खानपान, योग एवं जीवन शैली, बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में फार्मारिस्ट श्री देवनाथ राम, औषधालय सेवक श्री राजेश कुमार एवं श्री दिनेश मानिकपुरी ने अपनी सेवाएं दीं।











