Advertisement

सामर्थ्य विकास कार्यक्रम अंतर्गत अकलतरा विकासखंड में विकासखंड स्तरीय शिविर का किया गया आयोजन

दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण का किया गया वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चाम्पा // सामर्थ्य विकास कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड अकलतरा के स्व. योगेश सिंह स्मृति भवन में विकासखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में शिविर में दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, हस्त चलित ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र, एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्पांजली अर्पित कर किया गया। शुभारंभ उपरांत टी.पी. भावे उप संचालक समाज कल्याण, द्वारा कार्यक्रम प्रतिवेदन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह ने दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि ‘‘दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी एवं हितलाभ अंतिम क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजनों तक पहुँचनी चाहिए तथा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह अपने उद्बोधन में कहा की समस्त पात्र दिव्यांगजनों को उनके आवश्यकता के अनुरूप मोटराइज्ड ट्रायसिकल, हस्त चलित ट्रायसायकल एवं अन्य सहायक उपकरण का लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जावे। उक्त शिविर 14 मोटराईज्ड ट्रायसायकिल, 08 हस्त चलित ट्रायसायकिल, 01 व्हील चेयर, 02 जोड़ी बैशाखी, एवं 01 श्रवण यंत्र दिव्यांगजनों को अतिथियों द्वारा वितरण किया गया, आवश्यकता अनुरूप सामाग्रियां प्राप्त कर दिव्यांगजनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए समाज कल्याण विभाग के प्रति अभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति भारते, जिला पंचायत सभापति धरमलाल भारद्धाज, जिला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू, जनपद पंचायत अकलतरा सदस्य श्यामलाल बर्मन, दिगम्बर साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष खुलन सोनवानी, उमाकांत भारते, ग्राम मुड़पार सरपंच प्रतिनिधि संतोष यादव, एसडीएम विक्रांत अंचल, जनपद पंचायत अकलतरा सीईओ श्री प्रशांत गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47