Advertisement

आयुर्वेद महाविद्यालय के रीडर को शो कॉज नोटिस

आयुर्वेद महाविद्यालय के रीडर को शो कॉज नोटिस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बिलासपुर/स्थानीय शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शल्य तंत्र विभाग के रीडर डॉ. बृजेश सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। सोशल मीडिया में मरीज से इलाज के बदले में रूपये मांगे जाने संबंधी वायरल वीडियों के आधार पर संचालक आयुष, रायपुर ने उन्हें नोटिस जारी किया है। डॉ. सिंह से एक सप्ताह में नोटिस का जवाब तलब किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार डॉ. सिंह ने इलाज कराने आये मरीज से 3 हजार रूपये की मांग की है। जबकि अस्पताल में मरीजों के लिए निःशुल्क इलाज की राज्य सरकार ने व्यवस्था की है। मरीजों से रकम की मांग करना कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता, कदाचरण एवं घोर लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही आपका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न नियमों के विपरित भी है। अतः क्यों न आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाये। पत्र प्राप्ति के 7 दिवस में अपना तथ्यात्मक जवाब दस्तावेज सहित नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें। समय-सीमा पर अथवा समाधान कारक जवाब नहीं पाये जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57