मलाइका अरोड़ा आज 53वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमरस अंदाज, फिटनेस और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर मलाइका की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। अरबाज खान से करीब 19 साल की शादी, तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ लंबा रिश्ता और ब्रेकअप के बाद नए लोगों से नाम जुड़ने तक, उनकी लव लाइफ चर्चा में रही है।
डिनो मोरिया का नाम उनसे जोड़ने की चर्चाएं हुईं, तो डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता और अभिनेता-मॉडल सोराब बेदी के साथ तस्वीरों ने डेटिंग की अटकलें बढ़ाईं।
अप्रैल 2024 में बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में मलाइका का सवाल भी वायरल हुआ था। उन्होंने पूछा था, ‘तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?’ अरहान का रिएक्शन और फिर मां से उनकी शादी के बारे में पूछना सुर्खियों में रहा।













