Advertisement

डीएमएफ से प्रस्तावित चिर्रा-श्यांग मार्ग एवं उस पर बनने वाले पुल-पुलिया का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

डीएमएफ से प्रस्तावित चिर्रा-श्यांग मार्ग एवं उस पर बनने वाले पुल-पुलिया का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत दूरस्थ सीमावर्ती ग्राम श्यांग, चिर्रा, जिल्गा बरपाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा डीएमएफ से प्रस्तावित चिर्रा-श्यांग मार्ग एवं इस मार्ग पर बनने वाले पुल-पुलिया का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम बरपाली (जिल्गा) के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बच्चों को दी जाने वाली भोजन तथा खेल सामग्री के संबंध में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति देखकर कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र में बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ग्राम बरपाली (जिल्गा) में प्राइमरी, मिडिल स्कूल तथा हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों से क्लासरूम में जाकर चर्चा करते हुए उन्हें शिक्षा का महत्व बताया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कलेक्टर ने हाईस्कूल बरपाली में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर विद्यालय के प्राचार्य को संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बरपाली में मिडिल स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल में निर्माणाधीन मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिर्रा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत नियुक्त किए गए 03 अतिथि व्याख्याता के संबंध में जानकारी ली। विद्यालय में साइकल स्टैण्ड तथा सांस्कृतिक मंच निर्माण की आवश्यकता होने की जानकारी सामने आने पर कलेक्टर ने डीएमएफ से साइकल स्टैण्ड और सांस्कृतिक मंच निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। कलेक्टर श्री वसंत ने चिर्रा-श्यांग मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएमएफ से प्रस्तावित चिर्रा-श्यांग मार्ग की स्थिति और इस मार्ग पर बनने वाले पुल-पुलियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने ग्राम श्यांग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने श्यांग पीएचसी में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए आवास हेतु निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्यांग सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसमी बीमारी, डायरिया तथा मलेरिया के रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने बीमारियों की रोकथाम तथा पीड़ितों का समय पर उपचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57