Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों को खाद की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

राज्य को कोटे के अनुरूप खाद की आपूर्ति के लिए करें प्रयास
रायपुर 28 जून 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरक विशेषकर यूरिया एवं डीएपी की मांग की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता को छत्तीसढ़ राज्य के लिए आवंटित उर्वरकों की मात्रा के अनुरूप उर्वरक प्रदायक कंपनियों के प्रतिनिधियों से इसकी आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य में रासायनिक उर्वरक विशेष कर यूरिया और डीएपी की कमी को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने के साथ ही होलसेलर एवं रिटेलर के स्टाक की नियमित रूप से जांच पड़ताल करने तथा रासायनिक उर्वरक जामाखोरी करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में यूरिया एवं डीएपी की कम आपूर्ति का लेकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री से चर्चा की है और राज्य के कोटे के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि राज्य में खरीफ फसलों की बोनी शुरू हो गई है। किसानों को समय पर यूरिया एवं डीएपी प्रदाय किया जाना जरूरी है। उन्होंने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से उर्वरक निर्माता एवं प्रदायक कम्पनियों को छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा दिए गए क्रय आदेश के अनुरूप खाद की आपूर्ति के लिए निर्देशित करने की बात कही।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ को अप्रैल से जून तक समस्त प्रकार के रासायनिक उर्वरकों के लिए 5,65,595 टन का आबंटन प्राप्त है। जिसके विरूद्ध अब तक मात्र 3,62,966 टन रासायनिक उर्वरक की आपूर्ति प्रदायकों कम्पनियों द्वारा की गई है, जो आबंटित मात्रा पर 64 प्रतिशत है। अप्रैल से जून तक के लिए यूरिया का कुल आबंटन 2,72,503 मैट्रिक टन है, राज्य द्वारा यूरिया की आपूर्ति के लिए कुल व्यादेश मात्रा 3,11,203 मैट्रिक टन के विरुद्ध आज तक उर्वरक प्रदायक कम्पनियों द्वारा 1,85,886 मैट्रिक टन आपूर्ति की गई है। इसी प्रकार राज्य को डीएपी का कुल आबंटन 1,62,027 मैट्रिक टन है। कुल व्यादेश मात्रा 2,10,354 मैट्रिक टन के विरूद्ध आज तक 1,02,906 मैट्रिक टन आपूर्ति हुई है। इसी प्रकार रासायनिक उर्वरक की आबंटित मात्रा 66582 मेट्रिक टन के विरूद्ध आज पर्यन्त तक 38,238 तथा एमओपी 64,484 मेट्रिक टन आबंटित मात्रा के विरूद्ध 35,976 मेट्रिक टन उर्वरक की आपूर्ति हुई है। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता ने राज्य में रासायनिक उर्वरक प्रदायक कम्पनियों से आबंटन की शेष मात्रा की आपूर्ति तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57