छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

अंबिकापुर: राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर वृहस्पति सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखलाने की मांग

अंबिकापुर: राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर वृहस्पति सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखलाने की मांग

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर : रामानुजगंज के पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह के द्वारा अमर्यादित बयानबाजी को लेकर आक्रोशित नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखलाने की मांग की है। चुनाव पूर्व से ही वृहस्पति सिंह लगातार पार्टी फोरम के बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर प्रेस एवं मीडिया के सामने आधारहीन और अपमानजनक शब्दावली में आरोप लगाते रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस
प्रभारी जो कि एक महिला हैं के विरुद्ध उनके द्वारा जिस प्रकार से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए आरोप लगाया गया है उससे पार्टी के अंदर काफी आक्रोश व्याप्त हैं। वृहस्पति सिंह के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसका जवाब 3 दिनो के अंदर देना है। किंतु पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता इससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह के पार्टी से तत्काल निलंबन की मांग की है। पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्र एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडगे को प्रेषित पत्र में यह मांग की है कि वृहस्पति सिंह को पार्टी से तत्काल निलंबित किया जाये। वे मानसिक संतुलन खोकर लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर बयान दे रहे है। वे आदतन अमर्यादित बयान देते हैं और पार्टी की गरिमा को ठेस पहॅुंचाते हैं। उनके इस प्रकार के बयानबाजी के कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। ऐसे में तत्काल उन्हें निलंबित कर पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाना चाहिये।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!