Advertisement

पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन 06 अगस्त को

पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन 06 अगस्त को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // कोरबा जिले के 248 संकुलों में 06 अगस्त को संकुल स्तरीय मेगा पी टी एम (“मेगा पालक शिक्षक बैठक’’) का आयोजन पालको के बैठक क्षमता अनुसार हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों में बैठक निर्धारित की गई है। यह बैठक संकुल प्राचार्यो की अध्यक्षता में सम्पन्न होनी है, जिसके सतत मॉनिटरिंग हेतु जिले से टीम का गठन किया गया है।
कलेक्टर कोरबा अजीत वसन्त की ओर से सभी पालक/अभिभावक गणों से अपील की गई है कि उक्त बैठक में ज्यादा से ज्यादा पालक उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें। पालक-शिक्षक मेगा बैठक में मुख्यतः विभागीय 12 मुद्दों पर अनिवार्यतः चर्चा की जायेगी।
विद्यालयों में आयोजित की जाने वाली पालक-शिक्षक बैठक के प्राथमिक उद्देश्य बच्चों के शारीरिक -मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवम पालको के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना,.शिक्षक एवम पालकों के सँयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ड्राप आउट रोकने के लिए पालकों की भूमिका सुनिश्चित करना और जाति ,निवास ,आधार, आयुष्मान कार्ड,निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश,मध्यान्ह भोजन,छात्रवृति इत्यादि है।
इसी प्रकार पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पालकों में बच्चों एवं विद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधि के संबंध में जागरूकता लाना है ताकि पालक एवम शिक्षक के सामूहिक प्रयास से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव गढ़ी जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57