Advertisement

नवपदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया पदभार ग्रहण

नवपदस्थ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया पदभार ग्रहण

जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का किया अवलोकन

अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय समय पर आने के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ महासमुंद जिले के नए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि विनय कुमार लंगेह वर्ष 2016 बैच के आई.ए.एस अधिकारी है। वे महासमुंद जिले के 23वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे कोरिया जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही गरियाबंद जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के तत्काल पश्चात अधिकारियों से परिचय लेकर जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं और विभागों के कक्षों में पहुंचकर वहां का अवलोकन किया तथा वहां पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर लंगेह ने अवलोकन के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देवें। साथ ही रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यां की जानकारी लेते हुए स्टाफ से जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे आम लोगों से भी जानकारी लेते हुए समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
कलेक्टर लंगेह ने जिला कार्यालय स्थित खाद्य विभाग, निर्वाचन शाखा, आबकारी, खनिज, कोषालय, भू-अभिलेख, एनआईसी, रिकार्ड रूम, हमर गोहार, चिप्स, राहत शाखा, अंत्यावसायी, लोक सेवा केन्द्र, स्थापना शाखा, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर पैकरा व श्री आशीष कर्मा, श मनोज कुमार खांडे, जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57