Advertisement

‘तेरे इश्क में दीवाने ‘ मूवी की शूटिंग का बगीचा में शुभारम्भ… , इस मौके पर जिले के बड़ी राजनितिक हस्तियां विधायक यूडी मिंज औऱ विनय भगत रहे मौजूद..

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// तेरे इश्क में दीवाने नामक फ़िल्म के निर्माण का 28 जून को बगीचा में शुभारम्भ किया गया। छत्तीसगढ़ के बगीचा में हिंदी में बनाने वाली इस फ़िल्म का शुभारम्भ विधायक यू डी मिंज औऱ विधायक विनय भगत ने विधिवत एक समारोह में किया। विधायक यू डी मिंज ने कहा की जशपुर जिला खूबसूरत प्रकृति से आच्छादित है, औऱ इस फ़िल्म की शूटिंग से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा की फ़िल्म की शूटिंग ऐसे कीजिए की लोग जशपुर के इश्क में दीवाने हो जाएँ।  इस फ़िल्म के निर्माता औऱ निर्देशक हैं दिलीप श्रीवास वहीं सह निर्माता हैं कन्हैया पतनीहा व संजय गोस्वामी हैं। इस मौके पर जिला कलेक्टर महादेव कावरे व पुलिस कप्तान बाला जी राव सहित स्थानीय प्रशासन भी मौजूद था। स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रमोद गुप्ता, प्रकाश जैन, परमेश्वर यादव, नासिर खान, अजय जायसवाल व जोधन यादव सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे ..निर्माता संजय गोस्वामी ने कहा कि इस मूवी के बात तुरन्त ही दुशरी मूवी की शूटिंग की जाएगी जिसमें योग्य स्थानिय कलाकारों को बॉलीवुड में कदम रखने का मौका मिलेगा। संजय गोस्वामी ने यह भी कहा कि हमारे सरगुजा संभाग के नवयुवकों को मुंबई तक पहुंचाने का नया रास्ता खोल चुके हैं नए कलाकार उभर कर और भी आएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57