Advertisement

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मंत्री देवांगन ने बच्चों को पौष्टिक नाश्ता का वितरण कर दी शुभकामनाएं

जिला प्रशासन को सराहनीय पहल के लिए दी बधाई

बच्चे है देश के भविष्य,कोई भी बच्चा शिक्षा से ना रहे वंचितःकैबिनेट मंत्री देवांगन

शाला में नाश्ता मिलने पर बच्चों में शिक्षा के प्रति बढ़ेगी रुचि एवं उत्साह से करेंगे पढ़ाई : कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला जमनीपाली में पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक नाश्ता वितरण कर अपनी शुभकामनाएं दी एवं जिला प्रशासन को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद व बधाई दिया। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय, अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री देवांगन ने माता सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से डीएमएफ मद से कोरबा नगरीय क्षेत्र एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व पौष्टिक नाश्ता प्रदान किया जाएगा। बच्चों को स्कूल में अच्छा पौष्टिक नाश्ता मिलने पर बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे एवं रुचि पूर्वक पढ़ाई करेंगे। इससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होगा साथ ही विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। बच्चों की प्रतिक्रिया के आधार पर ही योजना को आगे चलकर पूरे जिले में प्रारम्भ किया जाएगा। देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बच्चे देश के आने वाले कल है। बच्चों के शिक्षित होने से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। इस हेतु कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही होना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों से भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कराने का आग्रह किया।
इस दौरान मंत्री देवांगन द्वारा बच्चों को नाश्ता का वितरण भी किया गया एवं उन्हें अच्छे से पढ़ने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की गई। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा जिला श्रमिक एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। इस हेतु जिले के आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा एवं श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र नगरीय निकाय कोरबा के स्कूली बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि हेतु विद्यालयों में सबेरे नास्ता प्रदान करने योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्कूल में सुबह नाश्ता मिलने पर उनका शारीरिक विकास होगा एवं वे मानसिक रूप मजबूत बनेंगे। उन्होंने बताया कि नाश्ता का मेनू बच्चों की रुचि अनुसार बनाया गया है। जिसमे बच्चों की इच्छा अनुसार यथा समय परिवर्तन भी किया जा सकता है। विद्यालय में एक सकारात्मक माहौल तैयार होगा, बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा वे उत्साह से अध्ययन करेंगे। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को योजना का सुचारू रूप से संचालन करने एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57