Advertisement

डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

कोरबा// जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर राज्य के सबसे उत्कृष्ट कृषक को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसे कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पूर्ण रूप से भर कर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज, उत्कृष्ठ कार्यां की रंगीन छायाचित्र और वीडियो सीडी संलग्न करना होगा। आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा विगत 10 वर्षों से कृषि कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में कर रहा होना अनिवार्य है। ऐसे कृषक ही आवेदन कर सकेंगे जिसकी कुल आमदनी में से 75 प्रतिशत् केवल कृषि से हो एवं किसी भी प्रकार का सिंचाई शुल्क/सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

चयन का मापदण्ड –
चयन व मूल्यांकन मापदंड के तहत फसल में विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि के लिये नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार व अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिये प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षां में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि व सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया हो।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57