Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर के तटों पर किया जाएगा ध्वजारोहण!

स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर के तटों पर किया जाएगा ध्वजारोहण!

पौधरोपण, तिरंगा यात्रा के साथ होंगे विविध आयोजन!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा /कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा से बनाए गए अमृत सरोवरों के तटों पर उत्साह पूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही पौधरोपण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जिला पंचायत सीईओ के द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
गौरतलब है कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवर स्थलों में ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान किया जाए। इसके पश्चात् ग्रामीणों के द्वारा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए अमृत सरोवर स्थलों को शामिल करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आमजनों, समुदाय के सदस्यों और विद्यालयीन छात्रों के द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक का मंचन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन को प्रभावी बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जायेगा। सार्वजनिक स्थानो में स्वच्छता और हरियाली को स्थायी बनाये रखने हेतु अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास आदि बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामूहिक परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी परिचर्चा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी के पर्व को उत्सव के रूप में मनाने के लिए जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के ग्रामीण, स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राएं, स्व-सहायता समूह, स्थानीय कर्मचारी सहित सभी हितग्राहियों को शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57