Advertisement

स्वतंत्रता का अलख जगाने निकाली गई तिरंगा रैली!

स्वतंत्रता का अलख जगाने निकाली गई तिरंगा रैली!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी // स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सुबह 7.30 बजे से स्थानीय गांधी चौक से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकिज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन होते हुए गांधी चौक में समाप्त हुई। महापौर श्री विजय देवांगन और पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने इस अवसर पर रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, जिले के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चां ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने स्वतंत्रता दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की है, हमारा देश हमारे लिए सबसे पहले हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हमारा देश आजाद हुआ है। आज इस स्वतंत्र देश मे ंहम सभी को देश की शान तिरंगा फहराने का अधिकार है। इस अभियान के तहत हर घर में तिरंगा लगाना है।
कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने स्वतंत्रता दौड़ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी की मदद और अच्छाई के लिए दौड़ लगाना है। प्रतियोगिता में कुछ लोग जीतते हैं, लेकिन सद्भावना की दौड़ में सभी विजयी होते हैं। आप देश के भविष्य हैं और आप अपने साथ अन्य लोगों की मदद कर सकते हैं। हमारा सर हमेशा देश के सम्मान के लिए उठना चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि यह अवसर हमें उन मूल्यों को याद करने का है, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज की दौड़ में सभी विजेता हैं, सभी आज अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराएं।
स्वतत्रता दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को अलग-अलग सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदाय किया गया तथा अतिथियों को औषधि पौधे और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संघ के पदाधिकारी, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47