Advertisement

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के नारों से गूंजा जांजगीर शहर

सामाजिक सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन

तिरंगा झंडा लेकर कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों गणमान्य नागरिक, युवा, स्कूली बच्चों ने लगाई दौड़

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांजगीर-चांपा // हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता दौड़ हाई स्कूल मैदान प्रारंभ होकर से कचहरी चौक जांजगीर से होते हुए वापस हाई स्कूल जांजगीर में समाप्त हुआ। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिक, युवा, स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई। स्वतंत्रता दौड़ के दौरान जय हिन्द, वंदे मातरम्, भारत माता की जय एवं हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के नारो के जयघोष से जांजगीर शहर गूंजायमान हो गया।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि जिस प्रकार आज के दौड़ में सभी ने उत्साह दिखाया है उसी प्रकार सभी के जीवन मे भी उत्साह, उमंग व भाईचारा बना रहे एवं समाज मे परस्पर प्रेम व सामाजिक एकता की भावना सुदृढ़ हो। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने हर घर तिरंगा के तहत लगाये गये सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिचवाई और उसे वेबसाईट पर अपलोड भी किया। स्वतंत्रता दौड में नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुलतानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी, पार्षदगण, पत्रकारगण, नागरिकगण, युवाओं एवं स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा की नारा लगाते हुए दौड़ लगाई।
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान, हर घर तिरंगा फहराने, समाज में सद्भावना बनाए रखने की दिलाई शपथ
स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी, पत्रकारगण, नागरिकगण, युवाओं एवं स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा फहराने, भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने, समाज मे शांति व सद्भावना बनाए रखने तथा देश के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ ली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47