छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचाने विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन 30 सितम्बर तक

पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचाने विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन 30 सितम्बर तक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जांजगीर-चांपा// कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले के पशुपालकों के गौवंशीय, भैंस वसीय प्रजातियों में पशु स्वास्थ्य एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सघन खुरहा-चपका टीकाकरण कार्यक्रम 15 अगस्त 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक जिले के समस्त विकास खंडों में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गौ सेवकों, पीआईडब्ल्यू, पशुधन मित्र आदि के द्वारा आयोजित किया जाएगा।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.ए.एल.सिंह ने बताया कि इस बीमारी से ग्रसित पशुओं के मुँह एवं जीभ में छाले बन जाते है जिसके कारण लार का गिरना एवं चारा चबाने में कठिनाई होती है एवं पैर के खुरो के मध्य घाव बन जाता है जिससे पशु लंगड़ा कर चलता है, तेज बुखार, दूध उत्पादन में कमी, शारीरिक कमजोरी आदि लक्षण दिखाई देते है। उक्त टीकाकरण कार्यक्रम में जिले के लगभग सवा तीन लाख पशुधनों को जिले के समस्त विभागीय अमले के गठित 45 टीकाकरण दलों द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिये जिला स्तर पर मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रुम एवं जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उसी प्रकार विकासखंड स्तर पर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखंड नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि टीकाकरण के पूर्व ग्रामों में व्यापक प्रचार प्रसार एवं मुनादी कराते हुए शत प्रतिशत पशुओं में टीकाकरण कार्य पूर्ण किया जावे तथा पशु पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने अभियान में शामिल करने कहा है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें द्वारा जिले के समस्त पशु पालकों से अपने पशुओं में टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!