Advertisement

ज़िले में हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह!

ज़िले में हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह!

विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर ने धमतरी के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किया ध्वजारोहण!

12 प्लाटून द्वारा मार्च पास्ट ने किया उपस्थितों को उत्साहित स्कूली विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

धमतरी // धमतरी ज़िले में आज स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया। ज़िला मुख्यालय के स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक, कुरूद श्री अजय चन्द्राकर ने सुबह नौ बजे बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि चन्द्राकर ने कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद हर्ष फायर और एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।
आज के समारोह का आकर्षण रहा 12 प्लाटून द्वारा ताल से ताल मिलाकर किया गया मार्च पास्ट। इसके साथ ही समारोह में ज़िले के 41 शहीदों के परिजनों का सम्मान शॉल और श्रीफल से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। इसी तरह स्कूली बच्चों का रंग-बिरंगी पोशाक में प्रस्तुति, जिसमें देशभक्ति का जज्बा और छत्तीसगढ़ी नृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों को बांधे रखा। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया।
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य समारोह में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। इनमें मार्च पास्ट में जिला पुलिस बल पुरूष पहले, जिला नगरसेना बल पुरूष द्वितीय, जिला पुलिस बल महिला तीसरे स्थान पर रहे। एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक/बालिका पीजी कॉलेज प्रथम और एनसीसी जूनियर डिवीजन बालिका मॉडल इंग्लिश स्कूल प्रथम, एनसीसी जूनियर डिवीजन बालक नूतन स्कूल धमतरी द्वितीय,ं वंदेमातरम विद्यालय प्लाटून तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह स्काउट प्रथम एवं गाईड द्वितयी तथा जिला रेडक्रॉस प्रथम स्थान पर रहे। इस बार जिला कोटवार का प्रदर्शन मार्चपास्ट में पहली बार हुआ, जिन्हें मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।
इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल बठेना प्रथम, डीपएस स्कूल सांकरा द्वितीय और एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह, नगरी तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विधायक धमतरी ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, रामू रोहरा, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना बंजारे, खुबलाल ध्रुव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा साहू, सदस्य श्रीमती कविता बाबर, सहित नरेन्द्र दोहरा, श्रीमती अर्चना चौबे, डॉ एन पी गुप्ता, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47