ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

साव का सवाल : कांग्रेस ने शराब से लूट के आख़िर कितने तरीके ईज़ाद किए…

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि दो हज़ार करोड़ रुपए के शराब घोटाले को अंजाम देने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केवल नकली होलोग्राम के जरिए नकली और जहरीली शराब के गोरखधंधे को ही संरक्षण नहीं दिया, अपितु शराब की बोतलों की निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत वसूल करके भी अवैध कमाई की। साव ने सवाल किया कि शराब से लूट के आख़िर कितने तरीक़े कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार ने ईज़ाद किए हैं? शराब समेत तमाम घोटालों के कारण छत्तीसगढ़ देशभर में बदनाम हो गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अरुण साव ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी के मुद्दे पर वादाख़िलाफ़ी के बाद अब प्रदेश सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही है। शराब के कारोबार में अब जिस नए घोटाले का भण्डाफोड़ हुआ है, वह प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। शराब की बोतल के ऊपरी कवर पर छपे एमआरपी रेट के ऊपर कीमत बढ़ाकर एक और स्टिकर लगाया जा रहा है और ग्राहकों से बढ़ाए गए रेट के आधार पर राशि ली जा रही है। क़दम-क़दम पर धोखाधड़ी करके प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसी को भी नहीं छोड़ा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!