Advertisement

नगरीय निकाय-त्रि स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25

नगरीय निकाय-त्रि स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने नियुक्त किया नोडल अधिकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी/ नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 सम्पन्न कराने हेतु तैयार किए गए पुनरीक्षण करने वाले फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संबंध में मतदाताओं को जागरूक तथा मतदान के महत्व और प्रक्रिया संबंधी जानकारी देने के लिए जागव-वोटर ’’जाबो’’ कार्यक्रम के माध्यम से किया जाना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने जागव वोटर’’जाबो’’ कार्यक्रम के सुगम एवं सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सम्पूर्ण जिला के लिए सहायक संचालक आजीविका महाविद्यालय धमतरी डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह नगरीय निकायों के लिए संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और जनपद पंचायतों के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरपालिक निगम धमतरी के लिए आयुक्त, नगरनिगम श्री विनय पोयाम, नगर पंचायत मगरलोड के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मगरलोड अशोक कुमार चौहान, नगर पंचायत आमदी के लिए जफर खान, कुरूद के लिए महेन्द्र राज गुप्ता, नगरी के लिए चंदन शर्मा, नगर पंचायत भखारा के लिए चंदन मानकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जनपद पंचायत नगरी के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी विमल कुमार साहू, धमतरी के लिए दीपक ठाकुर, मगरलोड के लिए तेजपाल सिंह ध्रुव और जनपद पंचायत कुरूद के लिए बी.आर.वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47