Advertisement

पीएम जनमन अंतर्गत 23 अगस्त से 10 सितंबर तक पीवीटीजी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

पीएम जनमन अंतर्गत 23 अगस्त से 10 सितंबर तक पीवीटीजी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा // कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पीएम जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीवीटीजी परिवार को जाति प्रमाण पत्र जारी करने ग्राम सभा का आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने पीवीटीजी को वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, आधार सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित कर पीवीटीजी क्षेत्रों में 23 अगस्त से 10 सितम्बर तक शिविर आयोजन कर शतप्रतिशत सेचुरेटेड करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीवीटीजी के 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सदस्यों का बैंक खाता खुलवाने तथा 06 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों एवं अन्य सदस्यों का दस्तावेज तथा ग्राम सभा के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत् लगभग 14 हजार विद्यार्थियों के भी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी तथा एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर को मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम अमझर के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आम नागरिकों से प्राप्त होने वाले आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में स्कूल, छात्रावासों तक पहुँचने के लिए पहुँच मार्ग निर्माण,हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि का गबन करने वाले सरपंचों से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने बैठक में संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग में अंडर पास निर्माण कार्य में प्रगति लाने निर्देश दिए। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन,त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नए अतिक्रमण न हो और किसी स्थान पर अतिक्रमण की शिकायत आती है तो शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को निर्देशित किया कि विकासखण्ड अंतर्गत स्कूलों में वितरित किए जा रहे नाश्ते की गुणवत्ता का आकस्मिक जांच अवश्य करें। बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विहीन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण, विद्युत विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में बाह्य एवं आंतरिक विद्युतीकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों तथा जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश देते हुए संबंधित को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएल में प्रेषित प्रकरणों का एक माह के भीतर निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने तहसीलदारों और नगरीय निकाय अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57