Advertisement

प्रशिक्षण 21 एवं 22 अगस्त को

प्रशिक्षण 21 एवं 22 अगस्त को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

धमतरी // प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति से संबंधित ग्रामों के बसाहटों में घरेलू स्तर के योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, हर घर जल, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला इत्यादि योजनाओं से शत्-प्रतिशत लाभान्वितों के परिवारवार विस्तृत डाटा एकत्र करने का कार्य ऑनलाईन BISAGE-N मोबाईल एप के द्वारा चिन्हांकित सीएससी (वीएलई) के माध्यम से किया जाना है।
कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने उक्त मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रह के कार्य समय सीमा में कराने के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इसमें संबंधित ग्राम के बसाहटों के लिए सभी छात्रावास/ आश्रम अधीक्षक एवं संबंधित वीएलई-सीएससी का विकासखण्डवार मास्टर ट्रेनर श्री विनय गिरी गोस्वामी जिला सीएससी मैनेजर द्वारा 21 एवं 22 अगस्त को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास गोकुलपुर में 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयोजित प्रशिक्षण में कुरूद, धमतरी एवं मगरलोड विकासखण्ड के सभी विभागीय छात्रावास/ आश्रम अधीक्षक, वीएलई-सीएससी शामिल होंगे। इसी तरह जनपद पंचायत सभाकक्ष नगरी में 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयोजित प्रशिक्षण में नगरी विकासखण्ड के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57