Advertisement

जिले के उद्यमियों को सिंगल विण्डों सिस्टम 2.0 के संबंध में दी जानकारी!

सिंगल विण्डों सिस्टम 2.0 के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा आयोजित जिले के उद्यमियों/उद्योगपतियों हेतु ’सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यशाला के प्रारंभ में टी आर कश्यप, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों/उद्योगपतियों/स्टार्टअप/उद्यमियों को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा शुभारंभ किये गये सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से जुड़े हुये 16 विभागों वाणिज्य एवं उद्योग विभाग श्रम विभाग, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मण्डल, नगर प्रशासन एवं विकास विभाग, ग्राम तथा नगर निवेश, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लि., छ.ग.राज्य औद्योगिक विकास निगम, सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी समितियां वाणिज्यिक आबकारी मुख्य विद्युत निरीक्षणालय, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं जल संसाधन विभाग, बायलर निरीक्षणालय, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना विभाग के 90 से अधिक सेवाओं को सिंगल विंडों सिस्टम 2.0 के माध्यम से किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती नेहा कंवर ने सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के संबंध में पावर पॉईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी। इस दौरान उद्योगपतियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर प्रदान करने के साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के उपयोग के संबंध में उत्पन्न होने वाले शंकाओं का समाधान भी कार्यशाला में किया गया।
कार्यशाला में श्री राजेश आदिले सहायक श्रमायुक्त श्रम विभाग, राजेश सोनी ग्राम तथा नगर निवेश, प्रवीण सिंह छ.ग पर्यावरण संतान विभाग, जी. आर. जांगडे कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही उद्योगपति/प्रतिनिधि के मुरली माखिजा, संतोष खरे, साकेत बुधिया, मुक्तेश राठौर, विनय अग्रवाल निसर्स विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज, श्री नारायन प्रसाद अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, सांता सिल्ला एवं जिले के अन्य उद्योगपति, आईटीआई में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप से पंजीकृत प्रतिनिधि, बिहान योजना से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिला उद्यमी सहित अन्य काफी संख्या में उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा सिंगल विण्डों सिस्टम 2.0 का शुभारंभ 02 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है। सिंगल विण्डो सिस्टम 2.0 से कार्य क्षमताओं एवं उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57