Advertisement

कलेक्टर ने वर्चुअल वीसी के माध्यम से एफआरए के विषय विशेषज्ञों से की चर्चा

कार्यशाला का आयोजन एवं कार्ययोजना बना कर समस्याओं का किया जाएगा निराकरण- कलेक्टर डाॅ.गौरव कुमार सिंह

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/
29 जून 2021/ वनाधिकार हितग्राहियों के जीवन स्तर में सुधार एवं समुदायिक वन संशोधन का बेहतर प्रबंधन करने हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में रायपुर से वर्चुअल वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एफईएस संस्था, अम्बिकापुर से चैपाल एवं समर्थ संस्था के विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर कार्य योजना बनाने हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा राजस्व अमला, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया गया जिससे सम्बंधित हितग्राही को लाभ पहुँचाया जा सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने वन अधिकार की विषय विशेषज्ञों से चर्चा करते हुए कहा कि वनाधिकार विषय के अच्छी जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन करने कहा जिससे सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी एफआरए के बारीकियों को अच्छी तरह समझ सके एवं हितग्राहियों को सभी प्रकार का लाभ दिला सके। उलेखनीय है कि जिले में 29 हजार 547 वन अधिकार का पट्टा वितरण किया जा चुका है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी, सर्व एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57