Advertisement

05 मदिरा भट्टियों से 525 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद

05 मदिरा भट्टियों से 525 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद

महासमुंद// अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 अगस्त को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम सरायपाली द्वारा ग्राम परसा पाली गौठान के पास दबिश दी गयी। आबकारी टीम को आता देख आरोपी फरार हो गए। झोपड़ी की तलाशी ली जाने पर पांच नग चढ़ी भट्टी से मदिरा निर्माण कार्य जारी होना पाया गया। मौक़े पर 525 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मूल्य 1,05,000 रुपए
तथा 6000 किलोग्राम महुआ लाहन मूल्य 3,00,000 रुपए एवं पांच सेट मदिरा निर्माण सामग्री बरामद हुई, जिसे कब्जे आबकारी लिया गया तथा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (1) क, च, एवं 34(2) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उपरोक्त कार्यवाही दरसराम सोनी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली के नेतृत्व में की गयी, जिसमें नितेश सिंह बैस आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना, आरक्षक राजकिशोर पांडे, खिनीराम खुटे, संजय मरकाम एवं आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57