युवा किसानों को मिलेगा विदेशों में प्रशिक्षण, पहले चरण में 100 का होगा चयन!

राज्य सरकार का नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम!

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

10 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन !

खैरथल-तिजारा //प्रदेश के 100 युवा एवं प्रगतिशील किसान प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों के हित में निरंतर फैसले ले रही राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहले चरण में इन प्रगतिशील युवा किसानों को उन देशों में भेजा जाएगा जहां कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे हैं एवं उच्च तकनीक के प्रयोग से कम जगह में अधिक फसल उत्पादित की जा रही है।

कृषि क्षेत्र में चयन के मापदंड

नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत चयन के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं उनमें कृषक के पास कम से कम एक हेक्टेयर कृषि भूमि का भूस्वामित्व हो, पिछले 10 वर्षों से लगातार खेती कर रहा हो, कृषक द्वारा उच्च कृषि तकनीक जैसे संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मल्चिंग, सौर ऊर्जा पंप, ड्रोन, फर्टिगेशन, ऑटोमेशन, फार्म पोंड, डिग्गी अपनाई जा रही हो आदि शामिल है।
युवा कृषकों को अलग-अलग मापदंडों के लिए अंक दिए जाएंगे। इनमें एक हैक्टेयर कृषि भूमि होने पर 5 अंक, 10 साल से खेती कर रहे कृषक को 10 अंक, कृषि में उच्च तकनीक के उपयोग के लिए 20 अंक, कृषि क्षेत्र में जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कृषक को 20 अंक, पंचायती राज संस्था, सहकारी संस्था, वाटर यूजर एसोसिएशन, कृषि मंडी आदि में पिछले 10 वर्षों में किसी पद पर रहनेे या एफपीओ सदस्य होने पर 15 अंक, 50 वर्ष से कम आयु होने पर 10 अंक, किसी तरह का आपराधिक प्रकरण नहीं होने पर 5 अंक, 10वीं उत्तीर्ण होने के 10 अंक एवं वैध पासपोर्ट होने पर 5 अंक मिलेंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

डेयरी-पशुपालन क्षेत्र में चयन के मापदंड

इसी प्रकार डेयरी क्षेत्र चयनित होने वाले युवा दुग्ध उत्पादक या पशुपालक के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं उनमें वास्तविक रूप से कम से कम 20 गाय-भैंस की डेयरी या 10 ऊँट या 50 भेड़-बकरी का स्वामित्व रखता हो, पिछले 10 वर्षों से डेयरी या पशुपालन पेशे से जुड़ा हो, उच्च पशुपालन या डेयरी तकनीक उपयोग करता हो, डेयरी क्षेत्र में जिला या राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया हो तथा जिसकी अपने क्षेत्र में प्रगतिशील पशुपालक के रूप में पहचान हो।
उपरोक्त मापदंडों को पूरा करने वाले युवा प्रगतिशील कृषक अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से राजकिसान साथी पोर्टल पर 10 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए युवा कृषक कृषि, उद्यान अथवा पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत पहले चरण में चयनित 100 युवा किसानों में से 80 कृषि क्षेत्र तथा 20 डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र से होंगे। कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले कृषकों की उम्र 50 वर्ष से कम जबकि डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए 45 वर्ष से कम होना आवश्यक है। साथ ही, वैध पासपोर्ट होना भी आवश्यक है। नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम अन्तर्गत कोटा संभाग से 9 प्रगतिशील युवा कृषि एवं 1 युवा डेयरी क्षेत्र से, जयपुर संभाग से 12 प्रगतिशील युवा कृषि एवं 4 डेयरी क्षेत्र से, भरतपुर संभाग से 10 प्रगतिशील युवा कृषि एवं 1 युवा का चयन डेयरी क्षेत्र से किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य संभाग एवं जिलों से भी प्रगतिशील युवा किसानों एवं पशुपालकों को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।