गौवंशीय व भैंसवंशीय पशुओं का किया जा रहा टीकाकरण

गौवंशीय व भैंसवंशीय पशुओं का किया जा रहा टीकाकरण

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

जिले में अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओं को लगाया गया रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जांजगीर-चांपा //कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में पशु स्वास्थ एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं मे 15 अगस्त 2024 से 30 सितंम्बर 2024 तक सघन खुरहा चपका (एफ.एम.डी) टीकाकरण राउण्ड-4 अभियान चलाया जा रहा है।
उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडो मे विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गौ सेवकों, पी.ए.आई.डब्ल्यू., पशुधन मित्रो के गठित दल द्वारा समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं को खुरहा चपका रोग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कार्य विकासखंड नोडल एवं जिला नोडल के निगरानी मे संपादित किया जा रहा है, जिससे पशुओं को खुरहा चपका रोग संक्रमण से बचाया जा सके। जिले में अभियान के तहत अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओं को रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण लगाया जा चुका है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा जिले के समस्त पशुपालकों से अपने पशुओं मे टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।