
बस स्टैंड बिश्रामपुर अघोषित पिक अप पार्किंग बना
बस स्टैंड बिश्रामपुर अघोषित पिक अप पार्किंग बना
हथधर्मी पिक अप मालिक ने नियम को ठेंगा दिखाया
वाहन जब्ती की होगी करवाई- सीएमओ
गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- अघोषित मालवाहक पिकअप वाहन खड़ी कर देने से बस स्टैंड की यातायात नियम व्यवस्था चरमरा गई है। टेंपो चालकों एवं छोटे व्यवसायियों के साथ नागरिकों की समस्याएं ज्यादा बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत विश्रामपुर के बस स्टैंड पर थोक सब्जी व्यवसायियों द्वारा माल वाहक पिकप वाहनों को खड़ी कर देने से अघोषित पिकअप पार्किंग बन गया है जिससे टेंपो चालक ,फल , सब्जी व्यवसाई ,सब्जी कांप्लेक्स में सब्जी खरीदने जाने वाले आम जनों की परेशानियां काफी बढ़ गई है तो सब्जी कांप्लेक्स में आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाने से सब्जी खरीदार नहीं जा पाते है तो वही सार्वजनिक सुलभ शौचालय के सामने बेतहाशा तरीके से पिकअप वाहन खड़ी कर दिए जाने से सुलभ शौचालय आने-जाने में आगंतुक राहगीरों एवं आम जनों के लिए भी परेशानियां बढ़ गई है ।नगर पंचायत के आवंटित दुकानों के संचालकों को भी पिकअप वाहनों को खड़े कर देने से उनकी परेशानी बढ़ गई है तो वही बस स्टैंड में ठेले पर फल बेचने वालों का भी व्यवसाय चौपट हो रहा है टेंपो चालकों की परेशानियां इस बात के लिए है कि पिकप वाहन खड़े हो जाने से उन्हें टेंपो खड़ा करने की परेशानी होती है ,मजबूरन टेंपो चालक ,टैक्सी- जीप के रुकने के स्थान पर टेंपू खड़ा कर देते हैं, तो वही टैक्सी, जीप , बस जगह न मिलने के अभाव में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे खड़ी करने हेतु मजबूर है। इस प्रकार बस स्टैंड अघोषित पिक अप वाहन पार्किंग में तब्दील हो गया है जिससे कंपलेक्स में सब्जी बेचने वाले सब्जी विक्रेताओं ,ठेला लगाने वालों , कांप्लेक्स में व्यापार करने वाले व्यापारियों एवंउपभोगताओ की परेशानियां बढ़ गई है ।
दो भाइयों व पिता की तिकड़ी ही समस्या की जड़
इस संबंध में कांप्लेक्स के अंदर सब्जी व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों का कहना है कि मुंबई से गलत तरीके से पैसा कमा कर दो भाइयों एवं उसके पिता दुकानदारों पर धौंस जमा कर एक चबूतरे के स्थान पर कांप्लेक्स की कई चबूतरो पर कब्जा कर लिया है यही नहीं बस स्टैंड पर इन्हीं के द्वारा पूरा दिन पिकअप खड़ा कर रास्ते को अवरुद्ध किया गया है इसके देखा देखी अन्य पिकअप मालिक अपना पिकअप दिन भर खड़े रखते हैं। दो पुत्रों दो भाइयों एवं पिता की तिकड़ी ने बस स्टैंड की व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी है।
पहले कई बार दी जा चुकी है चेतावनी अब करेंगे करवाई -सीएमओ
इस संबंध में नगरपंचायत के सीएमओ यूफ्रीसिय एक्का ने कहा चेतावनी के बाद भी पिक अप मालिकों मैं कोई सुधार नहीं आने पर अब वाहन जब्ती की कार्रवाई होगी।
उधर नगर पंचायत के स्वच्छता प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि कुछ हठधर्मी थोक व्यापारी तमाम समझाने के बाद भी उनके व्यवहार में सुधार नहीं आ पा रहा है।नगर पंचायत अब उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने जा रही है। सुलभ शौचालय एवं बस स्टैंड आम जनों की सुविधा के लिए है हठधर्मी सब्जी व्यापारियों की शिकायत खूब मिल रही है उनके खिलाफ कार्यवाही होना सुनिश्चित है। ।










