Advertisement

वन नेशन वन इलेक्शन बीजेपी का जुमला – दीपक बैज

वन नेशन वन इलेक्शन बीजेपी का जुमला – दीपक बैज

हरियाणा जम्मू कश्मीर चुनाव से ध्यान भटकने वन नेशन वन इलेक्शन का राग अलाप रहे

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भारतीय जनता पार्टी का जुमला बन गया है लोकसभा चुनाव के पहले से वन नेशन वन इलेक्शन करने का दावा इनके द्वारा किया जा रहा था लोकसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है आज फिर हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं भाजपा को दोनों राज्यों में करारी हार के संकेत मिल गए हैं जनता भाजपा के झांसा और बहकावे में नहीं आ रही है चारों तरफ भाजपा के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है। तब भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन का राग अलाप कर जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का षड्यंत्र कर रही है वन नेशन वन इलेक्शन भारत के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है इसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रधानमंत्री मोदी में साहस है कि वे इस्तीफा देकर एक साथ फिर से चुनाव करायेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा केंद्र में भाजपा की सरकार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के रहमो करम पर चल रही है। 100 दिन के सरकार में जिस प्रकार से विपक्ष ने मजबूती के साथ मोदी सरकार को जन विरोधी नीतियों को और बिलों को वापस करने मजबूर कर दिया है भाजपा के गठबंधन दल के लोग भी मोदी सरकार के कई नीतियों का खुलकर विरोध कर चुके हैं ऐसे में भाजपा को महसूस हो गया है कि मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। और देश में मध्यवर्ती चुनाव हो सकते हैं इसीलिए वन नेशन वन इलेक्शन की बात करके हरियाणा और जम्मू कश्मीर के मतदाताओं को भ्रमित करने की चाल भाजपा चल रही है भाजपा कुछ भी कर रहे इस देश में वन नेशन वन इलेक्शन संभव ही नहीं है और मोदी सरकार यदि मध्यवर्ती चुनाव में जाएगी तो भाजपा को 200 सीट भी नहीं मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश की जनता भाजपा मोदी के झूठ और जुमले को समझ चुकी है लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पास किया गया था लेकिन लोकसभा चुनाव और जहां भी विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं वह महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है अब वन नेशन वन इलेक्शन बिल भी देश की जनता के लिए गुमराह करने वाला बिल है इसका लाभ देश को नहीं मिलेगा देश में लोकतंत्र के और संविधान के अनुसार ही चुनाव होते रहेंगे यह देश भाजपा की मनमानी से नहीं चलेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47