सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,फर्म के सीलबंद की कार्रवाई की गई!

फर्म के सीलबंद की कार्रवाई की गई!

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान!

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उत्तर बस्तर कांकेर// सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विमल कुमार सिंह द्वारा आज शाम को ठेलकाबोड कांकेर में स्थित फर्म शेख एक्वा की जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर फर्म के संचालक शेख अलीम द्वारा वायरल वीडियो के संबंध में जांच-पड़ताल की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान वीडियो में प्रदर्शित फर्म शेख एक्वा का होना पाया गया। इस आधार पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के धारा 27 (3) (ख) के अन्तर्गत अस्वास्थ्यकर दशाओं में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने के कारण प्रकरण दर्ज करते हुए मौके पर फर्म को सीलबंद की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रकरण पर अग्रिम कार्यवाही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार किया जाएगा।