Advertisement

वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी जीएसटी कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गठित मंत्रियों के समूह में शामिल

वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी जीएसटी कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गठित मंत्रियों के समूह में शामिल

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी जीएसटी कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गठित मंत्रियों के समूह में शामिल, जीएसटी के तहत कंपनसेशन सेस को पुनर्गठित करने के लिए एक मंत्रिमंडल बनाया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में गठित इस समूह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य नामित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

GST काउंसिल की 54 वीं बैठक ने कंपनसेशन सेस को खत्म करने और एक नया कर ढांचा बनाने पर जोर दिया। इसी तारतम्य में मिनिस्टर्स ग्रुप बनाया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अगुवाई में गठित इस कमेटी में ओपी चौधरी, असम के वित्त मंत्री स्मिता नेग, गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और तमिलनाडु के वित्त मंत्री थांगम थिन्नारसु सदस्य बनाए गए हैं।

कंपनसेशन सेस को समाप्त करने के बाद, यह समूह विभिन्न कर प्रस्तावों पर विचार करेगा, जो एक समग्र और कारगर कर प्रणाली बनाने में मदद करेंगे। परिषद ने इस बात पर जोर दिया कि नया कर ढांचा राज्यों की वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करेगा और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा। कंपनसेशन सेस से राज्यों को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इससे कई विकास कार्यक्रमों को सहायता मिलती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47