Advertisement

स्वच्छता ही सेवा अभियान में खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने की साफ सफाई

स्वच्छता ही सेवा अभियान में खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने की साफ सफाई

रायपुर/संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण ने रोहिणीपुरम सरोवर और उसके आसपास की सफाई का कार्यक्रम किया।

इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वच्छता ही सेवा का शपथ लिया। शपथ लेने के बाद, मंत्री, खिलाड़ी, वालेण्टियर्स, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने रोहिणीपुरम सरोवर और उसके आसपास की जगहों को साफ कर दिया. उन्होंने सप्ताह में दो घंटे तक घर, कार्यालय और वातावरण को साफ करने का भी आह्वान किया।

सफाई अभियान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, रोहिणीपुरम पार्षद प्रतिनिधि आशु चंद्रवंशी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी, नगर निगम जोन कमिश्नर विमल शर्मा, स्थानीय नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वच्छता अभियान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के आवासीय हॉकी, आवासीय तीरंदाजी, गैर आवासीय बालिका फुटबॉल, गैर आवासीय एथलेटिक, गैर आवासीय हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी रायपुर और नियमित प्रशिक्षण के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सफाई अभियान में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के विद्यार्थियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि आशु चंद्रवंशी ने भी खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47