Advertisement

कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर फसल बीमा रथ को  किया रवाना

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा ने गुरुवार को कलेक्टोरेट परिसर से फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना। यह रथ जनपदों के हाट-बाजारों में जाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ के बारे में जानकारी देकर बीमा के लिए प्रोत्साहित करेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदा, कम वर्षा, बाढ़, सूखा, कीट एवं व्याधि, भूस्खलन, तूफान, ओलावृष्टि, चक्रवात, आंधी आदि के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसल के खराब होने पर किसानों को वित्तीय सहायता एवं बीमा कवरेज प्रदान करती है। किसानों द्वारा खरीफ फसलों के लिए 0.2 प्रतिशत तथा रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम वहन किया जाएगा। फसल बीमा के लिए अधिक जानकारी के लिए किसान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, उप संचालक कृषि एम आर भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57