Advertisement

छत्तीसगढ़ के विकास और औद्योगिक नीतियों पर सीएम साय की महत्वपूर्ण बैठक

छत्तीसगढ़ के विकास और औद्योगिक नीतियों पर सीएम साय की महत्वपूर्ण बैठक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे वाणिज्य भवन, दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में व्यापार और निवेश के अवसरों, नवीन औद्योगिक नीति और राज्य की विकास योजनाओं पर व्यापक चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री साय, औद्योगिक कॉरिडोर की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे और केंद्रीय मंत्री से राज्य की नवीनतम उद्योग पॉलिसी पर सुझाव लेंगे।

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने के लिए निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री साय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी रायपुर आने का आमंत्रण दे सकते हैं, ताकि वे राज्य की औद्योगिक परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकें और स्थानीय उद्योगों से संपर्क कर सकें। इसके अलावा, राज्य में नई औद्योगिक कॉरिडोर बनाने और उससे जुड़े परियोजनाओं को चलाने पर भी विचार किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दिल्ली का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। कल उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की, जिसमें राज्य की विकास योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की प्रक्रियाओं पर व्यापक चर्चा हुई। राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए आज की बैठक में भी इस मुलाकात के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना, औद्योगिक नीतियों में सुधार लाना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य को निवेश के लिए एक आदर्श स्थान बनाना है। राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47