Advertisement

विकासखण्ड स्तरीय आवास मेला धवलपुरडीह में हुआ संपन्न

विकासखण्ड स्तरीय आवास मेला धवलपुरडीह में हुआ संपन्न

पीएम आवास योजनान्तर्गत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

गरियाबंद// कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव व जनपद पंचायत सीईओ अमजद जाफरी के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत धवलपुरडीह में विकास खंड स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। आवास मेला में शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत और जनमन आवास योजना अंतर्गत पूर्ण हुए आवासों के हितग्राही को आवास की चाबी देकर सम्मानित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

साथ ही नए आवास की स्वीकृति आदेश भी दिया गया। आवास मेला में पूर्ण हुए आवास में भव्य रूप से गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे हितग्राही पूर्णिमा बाई एवं उनके परिवार को नए मकान के लिए बधाई दी गई। साथ ही अन्य हितग्राहियों के नवीन स्वीकृत आवासों का भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद सदस्य श्रीमती चंदा बारले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद श्री अमजद जाफरी, विकास विस्तार अधिकारी राकेश साहू, सहायक विकास विस्तार अधिकारी दयानंद सोम, राकेश ठाकुर, विकासखंड समन्वयक खुशबू सोनवान क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश साहू, ऑपरेटर जगेश्वर जगत ग्राम पंचायत श्री नारद ध्रुव, सरपंच श्री मनराखन मरकाम बेगर पाला, श्रीमति कीर्ति कपिल ग्राम पंचायत घटोद, श्रीमति बिबेश्वरी ठाकुर जंगल धवलपुर, सरपंच सचिव श्री दिलीप खरे, उमाशंकर, गीता राम मरकाम, अजीत नेताम, दौलत सोनवानी एवम रोजगार सहायक, वार्ड पंच सहित सभी आवास के हितग्राही शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57