छुरा परियोजना अंतर्गत 27 सहायिका एवं 01 कार्यकर्ता के नियुक्ति आदेश जारी

छुरा परियोजना अंतर्गत 27 सहायिका एवं 01 कार्यकर्ता के नियुक्ति आदेश जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कलेक्टर अग्रवाल के लगातार समीक्षा एवं निर्देशानुसार तेजी से हुई कार्यवाही

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गरियाबंद / एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरा अंतर्गत 28 उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गये हैं। इनमें 27 आंगनबाड़ी सहायिका एवं 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए नियुक्ति ओदश जारी किए गये हैं। चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं कार्यकर्ता को 24 अक्टूबर तक परियोजना कार्यालय छुरा में कार्यभार ग्रहण कर संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शासन से 10 हजार रूपये प्रतिमाह एवं सहायिकाओं को 5 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे। भर्ती प्रक्रिया के त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप नियुक्ति पाने पर उम्मीदवारों ने जिला प्रशाासन एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक अग्रवाल प्रति सप्ताह समय-सीमा की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों में भर्ती प्रक्रिया के प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को सम्पन्न कराने त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज एक साथ 28 अभ्यर्थियों को आंगनबाड़ी में नौकरी मिल गई है। परियोजना कार्यालय छुरा द्वारा जारी आदेशानुसार छुरा विकासखण्ड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं कार्यकर्ता को पदस्थ किया गया है।