Advertisement

भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार सड़कों पर दिख रहा – कांग्रेस

भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार सड़कों पर दिख रहा – कांग्रेस

आर.टी.ओ. विभाग बना वसूली गिरोह

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा के राज में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहरी हो गयी हैं कि सरकार का भ्रष्टाचार अब सड़को पर भी दिखने लगा है। परिवहन विभाग ने जबरिया सार्वजनिक उगाही शुरू कर दी है। उच्च पदस्थ सत्ताधीशो के संरक्षण के कारण वसूली बाज अधिकारी इतने निडर और निरंकुष हो गये है कि वसूली के लिये किराये के लठैत भी रखे हुये है। लगभग सभी आर.टी.ओ. अस्थाई चेक पोस्ट बना कर आधा दर्जन से अधिक लठैत हाथों मे लाठियां लेकर वाहनो को रोकते दिख जायेंगे। इन लठैतो की नियुक्ति वेतन आदि की व्यवस्था चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी अपने स्तर पर करते है। रायपुर आर.टी.ओ. ने तो अनुपम नगर में अवैध कार्यालय भी खोल लिया है जहां वसूली की राशि का बंटवारा होता है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भयादोहन कर अवैध वसूली का आलम यह है कि राजधानी रायपुर से बिलासपुर तक के 115 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक ट्रक को 5 स्थानों पर परिवहन विभाग (आर.टी.ओ.) और ट्रेफिक को इन्ट्री के रूप में अवैध राशि देनी पड़ती है। इस मार्ग में रायपुर आर.टी.ओ. उड़नदस्ता (उरला सिलतरा क्षेत्र में) रायपुर आर.टी.ओ. बैरियर सिमगा, दुर्ग आर.टी.ओ. (नांदघाट पुल के आगे) बिलासपुर आर.टी.ओ. (नारायणपुर) बिलासपुर ट्रेफिक पुलिस (चकरभाठा) में कैंप लगाकर ट्रकों को रोक कर वसूली करते परिवहन विभाग के अधिकारी और लठैत दिख जायेंगे। यदि ट्रक छत्तीसगढ़ की है तो आर.टी.ओ. अमले द्वारा वसूली जाने वाली इंट्री राशि 1500 रू प्रतिमाह होती है। ट्रक छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्य की है तो वसूली जाने वाली इन्ट्री राशि दुगनी 3000 रू. प्रतिमाह हो जाती है। इसके अलावा आर.टी.ओ. अमले द्वारा मैकेनिकल फाइन के नाम पर सभी ट्रकों से अनिवार्य 1400 रू.प्रतिमाह की अवैध वसूली की जाती है। यह स्थिति सिर्फ एक मार्ग की नहीं है, सरकारी संरक्षण में वसूली का यह काला कारनामा प्रदेश के सभी मुख्य मार्गों पर लगातार जारी है। रायपुर धमतरी मार्ग पर माना के पास, रायपुर उड़ीसा मार्ग में सरायपाली के पास तथा प्रदेश के सभी सीमाओं पर आर.टी.ओ. अमले द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जबरिया की जाने वाली यह अवैध वसूली भाजपा सरकार में ऊंचे पदो पर बैठे राजनैतिक आकाओं के सीधे संरक्षण में चल रही है। प्रतिवाद करने पर वसूली करने वाले स्पष्ट शब्दों में कहते हैं हम क्या करें ऊपर तक पैसा पहुंचाना पड़ता है। इसी वसूली के बल बूते आर.टी.ओ. कर्मचारियों की कमाई वाले क्षेत्रों में पोस्टिंग के लिये लाखों की बोलियां लगाई जाती है। अधिक बोली लगाने वाला वसूली की राशि अधिक संख्या में पहुंचाने का वचन देने वाला अधिकारी ही मलाईदार पोस्टिंग पाता है। भाजपा सरकार की इसी जबरिया वसूली के कारण अन्य प्रांतो की माल वाहक ट्रकें छत्तीसगढ़ आना ही नहीं चाह रहे या फिर अधिक भाड़ा में आ रहे है। भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रही इस अवैध इस वसूली का हर्जाना छत्तीसगढ़ की जनता को महंगे दामों में दैनिक उपयोग की समान खरीद कर उठाना पड़ रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47