Advertisement

जिले में 30 अक्टूबर तक कौशल पखवाड़ा

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कौशल प्रशिक्षित करने चलेगा अभियान

गरियाबंद // राज्य में संचालित केन्द्र तथा राज्य शासन की कौशल विकास योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जन मन योजना, नल जल मित्र कार्यक्रम, आजीविका विकास कार्यक्रम, नियद नेल्लानार योजना के तहत हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सहायक संचालक कौशल विकास प्राधिकरण श्रीमती सृष्टि मिश्रा ने बताया कि कौशल प्रशिक्षण के लिए निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रगति लाने तथा ग्रामीण स्तर के युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण की पहुँच बनाने के उद्देश्य से जिले में 30 अक्टूबर 2024 तक कौशल पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कौशल प्रशिक्षण हेतु युवाओं को कांउसिलिंग कर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सम्मिलित कराकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने का प्रयास किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कौशल पखवाड़ा में जिले के समस्त ब्लॉक में मोबलाईजेशन एवं काउंसिलिंग कैम्प आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक ब्लॉक में अलग-अलग दिन 02 स्थानों में कैम्प आयोजित किया जायेगा। जिससे कि अधिक से अधिक ग्राम के युवा कैम्प में सम्मिलित हो सकें।

कैम्प में सम्मिलित होने वाले युवाओं को उनकी रूचि तथा स्थानीय एवं राज्य स्तर पर उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में जानकारी देकर काउंसलिंग किया जायेगा।

इसके उपरांत उन्हें कौशल प्रशिक्षण में सम्मिलित करने की व्यवस्था किया जायेगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को शीघ्र कौशल विकास योजना के पोर्टल में पंजीयन कर बैच निर्माण किया जायेगा।

कैम्प लगाने के लिए संबंधित विभागों के प्रशिक्षण प्रदाताओं, रोजगार विभाग के प्रतिनिधि तथा जिला स्तर पर प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी भी शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57